अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान में क्रैश
- क्रू समेत 72 लोग सवार थे
- गिरने से पहले इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी
अस्ताना। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कजाक मीडिया के हवाले से बताया है कि प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। बाद में उसे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। प्लेन अजरबैजान एयरलाइन्स का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई। वहीं बीबीसी के मुताबिक विमान में आग को बुझा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई