अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश
- उड़ान के 30 सेकेंड बाद घरों पर गिरा
- इसमें सवार 6 लोगों की मौत की आशंका
वॉशिंगटन। अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। न्यूज एजेंसी आप के मुताबिक फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहे प्लेन में 6 लोग सवार थे। इनमें दो डॉक्टर, दो पायलट, एक मरीज और एक फैमिली मेंबर शामिल था। हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान में सवार सभी लोग मेक्सिको के थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक लियरजेट 55 नाम के इस विमान ने शाम 6:30 (स्थानीय समय) पर नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। महज 30 सेकेंड बाद 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर जाकर यह क्रैश हो गया। एफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से जानकारी दी कि यह विमान रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर गिरा, जिससे इलाके की कई इमारतों में आग लग गई। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज