कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश, 38 लोगों की मौत
- अजरबैजान से रूस जा रहा था
- जमीन से टकराने के बाद धमाका, 2 हिस्सों में टूटा
अस्ताना। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी एप के मुताबिक हादसे में 38 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। हादसे के करीब 10 घंटे बाद रात 9:30 बजे कजाक उप-प्रधानमंत्री कनात बोजुम्बाएव ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान प्लेन क्रैश होकर दो टुकड़ों में बंट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। हालांकि बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक कुल 52 रेस्क्यू टीम और 11 रेस्क्यू इक्विपमेंट्स दुर्घटनास्थल पर भेजे गए हैं।
प्लेन क्रैश को लेकर 2 थ्योरीज और 3 सवाल
1. पक्षी टकराने से ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के एक पक्षी के टकराने से उसके ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लेन क्रैश हुआ। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में प्लेन में क्रैश के बाद ही आग लगती दिख रही है। उससे पहले आग या धुआं दिखाई नहीं दे रहा है।
2. तकनीकी खराबी: कजाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि वे कुछ तकनीकी खराबियों के एंगल से भी क्रैश जांच कर रहे हैं। साथ ही पूरे मामले में सेफ्टी रेगुलेशन के उल्लंघन का केस शुरू किया गया है।
सवाल...
1. अगर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी तो प्लेन बीच पर क्यों लैंड हुआ।
2. पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन दी गई थी या नहीं। अगर परमिशन मिली तो पायलट ने रनवे की बजाय बीच पर लैंडिंग क्यों की।
3. अगर पक्षी के टकराने से प्लेन में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा तो प्लेन क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के चक्कर कैसे लगाता रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई