आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान: केजरीवाल का बड़ा दावा
- कहा- महिला-संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह बौखलाए
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि इन योजनाओं के ऐलान के बाद से कुछ लोग बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया गया है। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर दिल्ली सरकार के दो विभाग ने सवाल उठाए। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ईडी, आईटी और सीबीआई की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले आप के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।
इन योजनाओं से भाजपा परेशान : अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा के पास दिल्ली में कोई काम नहीं है। वे केवल केजरीवाल की आलोचना और गाली देकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के पास किए गए काम के आधार पर एक सकारात्मक अभियान है। हमने महिला सम्मान योजना की घोषणा की है और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त चिकित्सा उपचार की योजना का एलान किया। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण से भाजपा परेशान है।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल संकट की अफवाह: इंदौर से देवास तक पंपों पर भीड़, सरकार ने कहा स्टॉक पर्याप्त
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 4400 मुर्गियों की मौत, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर किया समझौता, अमेरिका ने युद्ध में जीत दर्ज की