59 साल के विधायक हाथ ठेला लेकर बिजली की तरह दौड़े, लोगों ने जमकर लिए मजे
पिपरिया।
विधायक ठाकुरदास नागवंशी आए दिन नए-नए अंदाज से लोगों को रोमांचित करते रहते हैं. गुरुवार को भी पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कुछ ऐसा ही नया कारनामा कर दिया, जिसे देखकर क्षेत्र की जनता ने जमकर मजे लिए और अपनी हंसी नहीं रोक पाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर पिपरिया में पहली बार हाथ ठेला दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें विधायक ने खुद भाग लिया और हाथ ठेला लेकर दौड़ पड़े, जिसमें विधायक की चुस्ती फूर्ती देखकर लोग हैरान रह गए.
59 साल के विधायक हाथ ठेला लेकर बिजली की तरह दौड़े
विधायक ठाकुरदास नागवंशी गुरुवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे, लेकिन प्रतिभागियों की जगह खुद हाथ ठेला लेकर मैदान में कूद पड़े. 59 वर्षीय विधायक ठाकुर दास नागवंशी की फूर्ती ऐसी थी कि 50 मीटर तक हाथ ठेले को लेकर वे बिजली की तरह दौड़े. यह देखकर आसपास खड़े लोगों का जमकर मनोरंजन हुआ. उनके इस कारनामे को देखकर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई. कुछ लोगों ने विधायक द्वारा हाथ ठेला लेकर दौड़ाने का वीडियो बना लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.
चार बार से लगातार विधायक हैं नागवंशी
विधायक ठाकुरदास नागवंशी पिपरिया विधानसभा से लगातार चौथी बार के विधायक हैं. ठाकुरदास नागवंशी को भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2008 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. तब से वर्ष अबतक वे इस क्षेत्र में विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं.
अखाड़े के प्रदर्शन में माहिर हैं विधायक
विधायक ठाकुरदास नागवंशी अपनी चुस्ती-फूर्ती और परंपरागत खेलों से लगाव के लिए लगातार चर्चा में रहते हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी वे अखाड़े में उतरकर दमखम दिखाते हैं. विधायक ने पारंपरिक तलवारबाजी के साथ नए-नए प्रयोग से लोगों को चकित किया है. कभी वे एक हाथ से अखाड़े का बाना चलाते तो कभी दोनों हाथों में तलवार लेकर दांव-पेंच दिखाते हैं. विशेष मौके पर निकलने वाले अखाड़े में सार्वजनिक तौर पर तलवारबाजी सहित दूसरे हथियारों का प्रदर्शन कई बार विधायक कर चुके हैं. इसके अलावा पहलवानों के साथ कुश्ती लड़कर भी अपना दमखम भी दिखा चुके हैं.

युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
ट्रंप और चांसलर मर्ज के विवाद के बाद लिया गया जर्मनी से सैनिक हटाने का फैसला
आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन