पन्ना में दीवाली पर चमकी मजदूर की किस्मत:पहली बार में ही 9 दिन की खुदाई के बाद मिला जेम्स क्वालिटी का हीरा
पन्ना।
पन्ना में एक मजदूर को 1.38 कैरेट का हीरा मिला है। सुरेश कुमार कोरी नामक इस मजदूर ने पटी उथली हीरा खदान क्षेत्र में खुदाई के दौरान यह जेम्स क्वालिटी का हीरा खोजा। उन्होंने 24 अक्टूबर को इसे हीरा कार्यालय में जमा कराया, जहां हीरा पारखी ने इसकी जांच कर नियमानुसार स्वीकार कर लिया। बीटीआई चौक, पन्ना निवासी सुरेश कुमार कोरी ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने इसी माह की 13 तारीख को हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया था। महज 9 दिन की मेहनत के बाद 22 अक्टूबर को दीपावली के दिन उन्हें यह चमचमाता हीरा मिला। दो दिन कार्यालय बंद होने के कारण वे इसे 24 अक्टूबर को जमा करा पाए। कोरी ने बताया कि यह पहली बार था, जब उन्होंने हीरे की खदान लगाई थी। हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से वे अपने मकान की मरम्मत कराएंगे और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करेंगे। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि हीरे की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर