पाकिस्तान ने 3 दिन में दूसरा मिसाइल टेस्ट किया
-
नाम फतेह रेंज 120KM
-
वायुसेना प्रमुख PM से बोले- एयरफोर्स हालात से निपटने को तैयार
पहलगाम/नई दिल्ली। पाकिस्तान ने सोमवार को एक और मिसाइल का टेस्ट किया। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। इससे पहले 3 मई को पाकिस्तान ने बताया था कि हमने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है।इधर, वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों पर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को हुई मीटिंग में PM को बताया कि एयर फोर्स हर हालात से निपटने को तैयार है। पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क भी पूरी तरह एक्टिव है और राफेल भी तैयार हैं।इस बीच, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा है। यहां 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुंछ के सुरनकोट में मारहोट गांव में यह ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।

बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई 