PAK ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से कर्ज मांगा
-
कहा- दुश्मन ने नुकसान पहुंचाया
-
अमेरिका बोला- हम दखल नहीं देंगे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ जंग के हालात के बीच सहयोगियों से कर्ज मांगा है। पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने कहा कि दुश्मन ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इस्लामाबाद ने बढ़ती जंग और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद देने का आग्रह किया है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए कह रहे हैं। वेंस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं।
पाक का दावा- भारत के 25 ड्रोन गिराए
इधर, पाकिस्तान का कहना है कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले भारत के 25 ड्रोन मार गिराए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के मुताबिक भारत के हमले में उसके 31 लोग मारे गए हैं जबकि 57 घायल हुए हैं। भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन से कराची और लाहौर जैसे शहरों को निशाना बनाया है।

भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला
Ambati Rayudu ने CSK की डेथ बॉलिंग पर उठाए सवाल, कहा- ऐसा खेल स्वीकार नहीं