PAK सेना बोली- भारतीय हमले में 11 सैनिक मारे गए
-
78 घायल, 40 नागरिक भी मारे गए
-
पीएम शहबाज ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने माना है कि भारत के हमलों में उनके 11 सैनिकों की मौत हो गई है। मारे गए सैनिकों में 6 सेना और 5 एयरफोर्स के हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक 78 सैनिक भी घायल हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के हमले में 40 नागरिकों की भी मौत हुई है और 121 नागरिक घायल हुए हैं। PM शहबाज शरीफ ने भारत के साथ संघर्ष के दौरान मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के परिवारों के लिए मरका-ए-हक नाम से राहत पैकेज की घोषणा की है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा घायलों को भी 10 से 20 लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच PM शहबाज शरीफ ने मंगलवार दोपहर 12 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। इसमें भारत के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस पर चर्चा होगी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी