बाइक सवारों पर पलटा ओवरस्पीड ट्रक, 2 की मौत
- बॉडी निकालने के लिए बुलाई मशीन
धौलपुर। धौलपुर में एक ओवरस्पीड ट्रक बाइक सवार युवकों पर लहराते हुए पलट गया। ट्रक के नीचे दबने और बाइक में आग लगने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शोर मचाकर बाइक सवारों को साइड हटने के लिए कहा, लेकिन वे संभल पाते इससे पहले एक्सीडेंट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शोर मचाकर बाइक सवारों को साइड हटने के लिए कहा, लेकिन वे संभल पाते इससे पहले एक्सीडेंट हो गया।
शादी-समारोह में जा रहे थे
एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि बाइक सवार अरविंद (19) पुत्र मातादीन और विजय उर्फ करूआ (22) पुत्र पप्पू धौलपुर की भोगीराम नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। दोनों को एक शादी समारोह में जाना था। इसलिए बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घरेलू सामान से भरा एक ट्रक लहराता हुआ बाड़ी से धौलपुर की ओर आ रहा था।
बाइक में आग लगी, एक युवक 90 फीसदी तक जला
ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बीच रोड पर ट्रक पलट गया, जिससे आगे चल रहे दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक की चपेट में आने से बाइक में आग लग गई। दोनों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जिनमें से एक युवक अरविंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 90 फीसदी तक झुलसे विजय सिंह को जयपुर के लिए रेफर किया गया। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे दोनों
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अरविंद और विजय दोस्त थे। दोनों 12वीं की परीक्षा पास कर चुके थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव