वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का मार्च, पुलिस ने रोका
- अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर EC दफ्तर की तरफ बढ़े
- राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस
नई दिल्ली। सपा चीफ अखिलेश यादव ने पुलिस की बैरिकेडिंग के ऊपर से निकलकर आगे बढ़ने की कोशिश की, वहीं राहुल गांधी और वेणुगोपाल पुलिस से बहस करते दिखे। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च कर रहे हैं। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद हैं। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हमारी नहीं सुन रही है। विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन ( SIR) प्रक्रिया 'वापस लो', 'वापस लो' के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में 'वोट बचाओ' के बैनर थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब