ऑपरेशन सिंदूर- जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग, आर्मी ने जवाब दिया
-
पंजाब में आधी रात धमाकों की आवाज सुनी गई
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर के चार इलाकों में गोलाबारी की। इसमें कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार को पुंछ में LoC पर फायरिंग के चलते 15 भारतीयों की मौत हो गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के 24 घंटे के बाद बुधवार-गुरुवार की आधी रात अमृतसर और जालंधर में धमाकों की आवाज सुनाई दी। अमृतसर में रात 1:02 बजे से लेकर 1:09 बजे के बीच छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि धमाके किस वजह से हुए। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राउंड चेक में किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं है। भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि यह नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।

युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर
हनुमान जयंती पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट