काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का वक्त
-
देवघर में 8KM लंबी लाइन
नई दिल्ली। सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के सुबह 3 बजे गेट खोले गए। 4 बजे से कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। हर मिनट में 180 लोग जल चढ़ा रहे हैं। 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। मंदिर से बाहर 8KM लंबी लाइन लगी है। आज 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं।

इस वीक OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ तक धूम
सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत