मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार
-
लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर
संभल। यूपी के संभल में तंत्र क्रिया के नाम पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को मथुरा की एक निजी विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और इन्फॉरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताया है। इस मामले में 28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उत्तर प्रदेश के संभल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र विद्या की आड़ में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की जाती है। मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में के प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह प्रोफेसर 'धनवर्षा गैंग' का सदस्य है। प्रोफेसर तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों की लंबाई फीते से नापता था, उनसे एक फॉर्म भरवाता था, उसके बाद उन्हें गैंग में शामिल करता था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और चैट्स मिली हैं। आरोपी के मोबाइल से मिले फॉर्म में हैरान करने वाले सवाल होते हैं। जो लड़कियों से भरवाए जाते थे, उसके बाद ही लड़कियों को गैंग में शामिल कराया जाता था। जानकारी के अनुसार, संभल पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर धनवर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देने और इसकी आड़ में मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दशरथ ने खुद को मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी व इन्फोरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताता है।
पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है। बता दें कि 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्ज था।

जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामला: संजय पाठक की बिना शर्त माफी मंजूर, अवमानना की कार्रवाई समाप्त
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल