• राइफल का चैंबर खाली करते समय गोली चली

जम्मू—कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह के सरना कैंप में एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जवान की सर्विस राइफल के अचानक गोली चल गई। कैंप में सिपाही सुरेश बिस्वाल गार्ड ड्यूटी पर थे, जब उनके साथियों ने उनकी पोस्ट से गोलियों की आवाज सुनी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ओडिशा निवासी सैनिक की मौत अपनी सर्विस राइफल का चैंबर खाली करते समय गोली चलने के कारण हुई। मलेशिया के कुआलालंपुर से चेन्नई आ रहे इंटरनेशनल कार्गो प्लेन के इंजन में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के दौरान प्लेन के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलटों ने एयरपोर्ट अधिकारियों का खबर दी। हालांकि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई, लेकिन पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। प्लेन के उतरने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझा दी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।