कांकेर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
-
1 महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद
-
मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, मुठभेड़ जारी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एक महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मामला जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मारी गई महिला नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया, मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है।
इसी इलाके में मारे गए थे 29 नक्सली
छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कलपर में 2024 में हुई मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सली मारे गए थे, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल थे। पुलिस की सयुक्त टीम ने एक बार फिर इसी इलाके में ऑपरेशन लॉन्च किया है।

भोपाल में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, गौमांस पर दी बड़ी बात
बेटे ने मां संग रची पिता की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
विशाखापत्तनम स्वरक्षा महोत्सव के फोटो-वीडियो पाक एजेंटों तक पहुंचे
कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष
नवरात्रि में फलों के दाम चढ़े, सेब-अंगूर 10% तक महंगे