• परिजन बोले-पति के दूसरी महिला से संबंध थे

भोपाल। भोपाल के छोला इलाके में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि पति की प्रताड़ना के चलते उसने यह कदम उठाया है। दो महीने पहले ही उसकी शादी की गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। भारती कुचबंदिया (23) पत्नी विशाल कुचबंदिया कैंची छोला इलाके की रहने वाली थी। दो महीने पहले 3 फरवरी सम्मेलन में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे परेशान करता था। कई-कई दिन तक घर नहीं लौटता था। मृतका के भाई राहुल ने बताया कि जीजा उसकी बहन को परेशान करता था। मारपीट करता था, दूसरी औरत के संपर्क में था। बहन को साथ रखने को राजी नहीं था। हमने कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को हम उसके ससुराल पहुंचे। वहां जीजा ने बहन के साथ विवाद किया था। वहां से बहन को भोपाल स्थित घर ले आए। रात के समय मां पास में किसी काम से गई थी। घर में और कोई भी नहीं था। तभी भारती ने अपने दुपट्‌टे का फंदा बनाकर एक कमरे में फांसी लगा ली।