राज्यसभा में झपकियां लेते नजर आए दिग्विजय सिंह, खड़गे के भाषण के दौरान का वीडियो सामने आया
नई दिल्ली।
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह संसद की कार्यवाही के दौरान नींद की झपकियां लेते हुए नजर आए। यह दृश्य उस समय का है, जब राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपना भाषण दे रहे थे। संसद में मौजूद दिग्विजय सिंह को इस दौरान नींद से जूझते हुए देखा गया। वे कभी आंखें खोलते तो कभी बंद करते दिखाई दिए। कुछ क्षणों में वे उबासी लेते हुए भी नजर आए, जबकि कभी-कभी झटके से खुद को संभालते हुए बैठते दिखे। हालांकि, इस बीच वे अपने नेता के भाषण पर मेज थपथपाकर समर्थन जताते भी दिखाई दिए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए भाजपा ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। भाजपा ने टिप्पणी करते हुए लिखा है— “यह खड़गे जी का भाषण था या नींद की गोली?” भाजपा द्वारा साझा किए गए वीडियो में कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को भी संसद की कार्यवाही के दौरान झपकियां लेते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल