नई दिल्ली। 
दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने कावेरी अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। लोगों का आरोप है कि फायर बिग्रेड​​​​​​ को घटना की जानकारी देने के बाद भी टीम ने मौके पर आने में देरी की। 4 मंजिल तक के फ्लैट में आग लगने की खबर है। वहीं, घटना पर दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजी गईं। जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।