औचक निरीक्षण में खुली पोल: केंद्रीय मंत्री को मिलीं कच्ची रोटियां, छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी
निवाड़ी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से छात्रावास परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री सीधे छात्रावास की मेस में पहुंचे, जहां छात्राओं के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। मंत्री ने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं रोटियां उठाकर देखीं। इस दौरान कुछ रोटियां कच्ची पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके पर मौजूद रसोइए को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी बेटियों की तरह समझें और उन्हें घर जैसा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर बिजली, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद
इस दौरान पृथ्वीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष नीलू केशव खटीक सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने मंत्री की पहल की सराहना करते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।

झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
लोकतंत्र का महापर्व: पलामू में सुबह से ही लगी लंबी कतारें, सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान जारी
सावधान! वोट डालने जाने से पहले देख लें ये गाइडलाइन, रांची में बैलेट पेपर से हो रही है वोटिंग
झारखंड : रांची समेत 8 जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका; जानें अपने जिले का हाल.
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस