नई दिल्ली। 
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक आज खरगे की अध्यक्षता में बैठक करेगा और उम्मीदवार पर फैसला कर सकता है. वहीं, NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है. अब निगाहें INDIA गठबंधन की रणनीति पर टिकी हैं. पराष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक आज 18 अगस्त को अपने उम्मीदवार पर चर्चा कर सकता है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में सुबह 10:15 बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.
तमिलनाडु से जुड़ा सियासी समीकरण
सी.पी. राधाकृष्णन का मूल संबंध तमिलनाडु से है. बीजेपी को उम्मीद है कि RSS पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन का नामांकन दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में उसके लिए राजनीतिक तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. पार्टी का मानना है कि इससे विपक्ष खात तौर पर सत्ता में बैठी द्रमुक (DMK) का समर्थन मिल सकता है.
9 सितंबर को होगा चुनाव
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आज I.N.D.I.A ब्लॉक बैठक में क्या फैसला करता है और क्या वह NDA उम्मीदवार के खिलाफ अपना संयुक्त चेहरा उतारता है या नहीं. अगर वह अपने उम्मीदवार का ऐलान करता है, तो 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा.
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि सिवा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम को I.N.D.I.A. ब्लॉक की होने वाली बैठक में नाम का ऐलान हो सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा करने से विपक्ष को तमिलनाडु की राजनीति में बढ़त मिल सकती है। सिवा तमिलनाडु से आते हैं। बीते दिन NDA ने तमिलनाडु के नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था।