मंच पर 'अकेले' पड़े जीतू पटवारी? जब भाषण छोड़ नीखरा जी को टोकना पड़ा- "मोबाइल मत देखो, मेरी सुनो"
गाडरवारा (नरसिंहपुर)।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन हाल ही में नरसिंहपुर के गाडरवारा में कुछ ऐसा हुआ, जिसने पटवारी की फजीहत करा दी। आलम यह था कि जब जीतू पटवारी मंच से दहाड़ रहे थे, तब उनके बगल में बैठे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ही मोबाइल में मग्न थे।
क्या था पूरा मामला?
जीतू पटवारी किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे थे। वो मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस चर्चित बयान (जिसमें उन्होंने दूध का 'उत्पादन' बढ़ाने के बजाय 'रकबा' बढ़ाने की बात कह दी थी) का मजाक उड़ा रहे थे। पटवारी को लगा था कि इस मुद्दे पर उन्हें खूब वाहवाही मिलेगी, लेकिन मंच का नजारा कुछ और ही था।
"नीखरा जी... इधर भी सुन लीजिए"
जब पटवारी 'दूध के रकबे' वाला किस्सा सुना रहे थे, तब मंच पर मौजूद पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा बड़े इत्मीनान से अपना मोबाइल चलाने में व्यस्त थे। उन्हें भाषण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखी। खुद की अनदेखी होते देख जीतू पटवारी अपनी झेंप नहीं मिटा पाए और भाषण बीच में रोककर बोले– "नीखरा जी… आप मोबाइल मत देखो, हमारी बात भी सुनो।"
चर्चाओं का बाजार गर्म
पटवारी ने टोकने के बाद भाषण तो जारी रखा, लेकिन इस घटना का वीडियो और चर्चाएं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग अब मजे लेते हुए कह रहे हैं कि: जब कांग्रेस के दिग्गज नेता ही अपने प्रदेश अध्यक्ष को गंभीरता से नहीं ले रहे, तो जनता से क्या उम्मीद की जाए? क्या पटवारी की बातें अब इतनी 'रिपीट' होने लगी हैं कि खुद कांग्रेसी ही बोर होने लगे हैं?

डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की