‘आधा भोपाल डरता है मेरे नाम से’, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने दो युवकों के साथ की मारपीट, दी ये धमकी, अब वायरल हुआ वीडियो
नरसिंहपुर।
मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री के बेटे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एनपी प्रजापति का बेटा दो युवकों को धमकी दे रहा है। साथ ही उसके साथ मारपीट भी कर रहा है। इतना ही नहीं युवकों के साथ गाली गिलोच भी किया है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये वायरल हो रहा ये वीडियो नरसिंहपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत एनपी प्रजापति के आवास का बताया जा रहा है। वीडियो में एनपी प्रजापति का बेटा वीडियो में यह कहते दिखाई दे रहा है कि “आधा भोपाल डरता है मेरे नाम से अकेले जाता हूं एक एक को मारने।वही दूसरी वीडियो में मारपीट करते समय वीडियो में एनपी प्रजापति भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में जिनके साथ मारपीट की जा रही है उनका नाम अनिकेत बैरागी, नीरज बैरागी बताया जा रहा है। एनपी प्रजापति का पुत्र दोनों युवकों को धमकी देता भी दिखाई दे रहा है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी