सरकारी गाड़ी का एक्सीडेंट कर बीच सड़क नाचने लगा पुलिसवाला, खाकी की उड़ाई धज्जियां
नर्मदापुरम।
जिले में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने शराब के नशे में पुलिस के शासकीय ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, नशे में धुत आरक्षक सड़क पर उतरकर खुलेआम डांस करने लगा। राहगीर ने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरक्षक को सड़क पर नाचते देख मौजूद लोग और राहगीर भी हैरान रह गए। मेडिकल में आरक्षक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
बैरिकेड्स लेकर लौट रहा था ट्रक
यह घटना हरदा जिले के टिमरनी नगर में हुई। नर्मदापुरम यातायात पुलिस का एक ट्रक बैरिकेड्स लेकर वापस लौट रहा था। प्रधान आरक्षक चंदन नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सड़क पर नाचने लगा आरक्षक
हादसे के बाद आरक्षक ट्रक से बाहर निकला और सड़क पर नाचने-गाने लगा। जब लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो उसने कैमरे की ओर देखकर कहा, 'हां, मेरा वीडियो बना ले।' यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
वाहन को पुलिस ने किया जब्त
टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची और शासकीय वाहन को जब्त कर लिया। आरक्षक चंदन को थाने लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। प्रधान आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और अनुशासन पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?