महाराष्ट्र में बिहार की लड़की की हत्या
मुजफ्फरपुर । महाराष्ट्र के सतारा में बिहार के मुजफ्फरपुर की एक लड़की की हत्या हुई है। 19 साल की आरुषि को उसके बॉयफ्रेंड ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों का 3 साल से अफेयर था। उसके बॉयफ्रेंड ध्रुव को शक था कि वो किसी और लड़के से मिलती थी। यह घटना 31 जुलाई की है। शुक्रवार को लड़की का अंतिम संस्कार मुजफ्फरपुर में किया गया।
आरुषि के परिवार के 8 लोग डॉक्टर हैं। परिवार उसे भी डॉक्टर बनाना चाहता था। इसलिए मैट्रिक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर से पूरी करने के बाद घरवालों ने नीट की तैयारी करने के लिए उसे दिल्ली के आकाश इंस्टीट्यूट भेजा था। यहीं आरुषि की मुलाकात ध्रुव चिक्कर से हुई। वो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ महाराष्ट्र के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया। दोनों फर्स्ट ईयर के छात्र थे। आरुषि की मां ने बताया कि दोनों लिव-इन में रहते थे। परिवार को अफेयर के बारे में जानकारी थी। मां की बातों से ये लगा कि उन्हें बेटी को लेकर डर भी बना रहता था। इसलिए वो लड़के से भी बात करती थीं। मां ने कहा कि ध्रुव का मेल इगो बहुत हर्ट था। इसी वजह से उसने बेटी को मार डाला।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव