लखनऊ में मुनव्वर राणा की बेटी हाउस अरेस्ट
-
वक्फ बिल पास होने के बाद शहर में हाई अलर्ट
-
जुमे पर मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी
लखनऊ। वक्फ संशोधन बिल संसद से पास हो गया है। इसका विपक्ष और मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं। बिल पास होने के बाद आज पहला जुमा है। ऐसे में मस्जिदों के बाहर लखनऊ में हाई अलर्ट है। शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को हाउस अरेस्ट किया गया है। सुमैया राणा के आवास पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। सुमैया राणा का कहना है कि जो पुलिसकर्मी तैनात हैं उनके पास किसी प्रकार का लिखित में आदेश नहीं है। मात्र अफवाह की बुनियाद पर हमारे घर पर पुलिस पहरा दे रही। यह संविधान के खिलाफ है। लखनऊ पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। दरगाहों और मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जुमे कि नमाज को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई गई है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने शांति बनाए रखने की अपील की है। मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने कहा- वक्फ बिल के संशोधन का विरोध कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे। संविधान ने सब धर्मों को आजादी दी है। किसी भी धर्म या व्यक्ति पर जबरदस्ती कोई चीज नहीं थोपी जा सकती। इस बिल को 'उम्मीद' का नाम दिया गया है। लेकिन मुसलमानों के लिए ये मायूसी वाला बिल है। हमारी भावनाओं पर पानी फेरकर बिल को 'उम्मीद' का नाम देना हास्यास्पद है। टीले वाली मस्जिद और घंटा घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी से मॉनिटरिंग हो रही है। 61 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। एसएसबी, पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं। शासन-प्रशासन के आलाधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामला: संजय पाठक की बिना शर्त माफी मंजूर, अवमानना की कार्रवाई समाप्त
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल