कृषि मंत्री के बंगले पर शिकायत लेकर पहुंचीं आदिवासी महिलाएं, 500 रुपये और 25 किलो आटा देकर लौटाया
मुरैना।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने ज़िले में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि ज़रूरतमंदों को प्रति परिवार 5-5 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता, किराए के लिए 500-500 रुपये, तुरंत 25-25 किलो आटा और गांव पहुंचने पर 25-25 किलो गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी है और किसी भी परिवार को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासनिक अमले को निर्देश दिए गए हैं कि राहत सामग्री और आर्थिक सहायता ज़मीन पर तेज़ी से पहुंचाई जाए। बता दें गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से मंत्री निवास पर अपनी समस्याएं लेकर आई थीं। उनका कहना था कि शासकीय आवास जर्जर हालत में हैं और उनकी मरम्मत की जरूरत है। साथ ही गांव में राशन समय पर नहीं बंटता और मुख्य मार्ग से गांव तक केवल कच्चा रास्ता है।
कृषि मंत्री ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने सोसाइटी संचालक रामगोपाल को समय पर राशन बांटने के निर्देश दिए। गांव तक पक्की सड़क बनाने के लिए भी निर्देश जारी किए। वहीं आदिवासियों के आवासों का सर्वे कर जल्द मरम्मत कराने की बात कही।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा