मुरैना में तस्कर बन गए सरकारी अधिकारी, सच्चाई सामने आने पर अवाक रह गई पुलिस
मुरैना।
मुरैना में अवैध शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जिसके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे. तस्कर अब इतने चालाक़ हो गए हैं कि सरकारी गाड़ी का नकली ठप्पा लगाकर शराब की खेप छुपा रहे हैं. जी हां, आपने सही सुना, पुलिस ने ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा एक सफेद बोलेरो जिसमें अंदर चमचमाते सफेद पर्दे लगे हुए हैं उसको पकड़ा है. पुलिस ने संजय कॉलोनी में घेराबंदी कर गाड़ी, एक अपाचे बाइक और 14 पेटी अवैध शराब जब्त किया है.
गाड़ी के चेसिस और इंजन नंबर से की जा रही है आरोपियों की पहचान
नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया ने बताया कि गाड़ी के चेसिस और इंजन नंबर से आरोपियों की पहचान की जा रही है. यह पता लगाया जाएगा कि गाड़ी किसकी है और यह तस्करी कब से चल रही थी. पुलिस आरोपियों तक पहुँचने के लिए पूरी तरह जुटी हुई है. हालांकि पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया.कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी गाड़ी से शराब की तस्करी हो रही है. थाना प्रभारी ने तुरंत पुलिस टीम क़ो सक्रिय किया और संजय कॉलोनी में घेराबंदी कर दी. जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, वे मौके से भाग खड़े हुए.
जब्त किए गए सामान की कीमत 6 लाख 55 हजार 680 रुपये बताई जा रही
पुलिस ने वाहन में रखा 14 पेटी अवैध शराब, एक बोलेरो और एक अपाचे बाइक जब्त किया है. जब्त किए गए सामान की कीमत 6 लाख 55 हजार 680 रुपये बताई जा रही है. यह घटना न सिर्फ मुरैना के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सतर्कता की घंटी है. तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अपने अपराध को छुपा रहे हैं. सरकारी ठप्पा और पर्दों का इस्तेमाल कर तस्कर अब और भी चालाक़ हो गए हैं.

टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा