भाजपा में मूणत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
- अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में
- हेमंत या अनुराग बन सकते हैं मीडिया प्रभारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बीजेपी संगठन का विस्तार हो जाएगा। लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को संभावित माना जा रहा है। जानकारी ये भी है कि नए आदेश में BJP कुछ पदों को कम कर सकती है। अभी प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, इसमें एक पद कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये 3 हो जाएंगे। इसके अलावा नए महामंत्री, महिला अध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्तियां होगी। संगठन में पद मिले इसलिए प्रदेश के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय नेताओं और आरएसएस लॉबी तक एप्रोच लगाई गई है।
महामंत्री की रेस में इनका नाम सबसे आगे
प्रदेश भाजपा संगठन में दो नए नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की तैयारी है। मौजूदा महामंत्री संजय श्रीवास्तव नान अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम महापौर बन गए हैं। जिससे अब ये पद खाली हैं। इन पदों पर अब नए चेहरे नियुक्त होंगे। महामंत्री की रेस में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और अखिलेश सोनी का नाम चल रहा है। वहीं गुलशन ऋषि और अमरजीत दुआ को प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जा सकता है।
नई नियुक्ति पर संगठन कर चुका है विचार
BJP में नई नियुक्ति को लेकर संगठन ने पहले ही विचार कर लिया है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कुछ दिन पहले प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए थे। तब इस मुद्दे पर सीनियर नेताओं से चर्चा हो चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ से दिल्ली प्रवास पर गए अध्यक्ष किरण सिंहदेव से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं।
6 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे नियुक्त
संगठन में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होंगे। इसमें दो महिला और 4 पुरुष पदाधिकारियों को नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष के कुछ ही चेहरों में परिवर्तन होगा। उपाध्यक्ष के अलावा मीडिया प्रभारी का भी चेहरा बदलेगा। मीडिया प्रभारी बनने की रेस में हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
प्रदेश प्रवक्ताओं की भी बदलेगी टीम
छत्तीसगढ़ बीजेपी पार्टी के मुद्दों को मीडिया में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए प्रवक्ताओं की टीम भी बदलेगी। बताया जा रहा है इस बार प्रवक्ताओं की संख्या कम होगी और पार्टी की बातें स्पष्ट रूप से रखने में माहिर होंगे, उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
LPG संकट के बीच IOCL ने ईरान से की बड़ी डील, 2018 के बाद पहली बार
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव