विधानमंडल का मानसून सत्र आज से
- स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण को लेकर गहमागहमी तय
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कुछ देर में शुरू होने वाला है। सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का का माहौल बन सकता है। विपक्ष ने पूरी तरह कमर कस ली है। वहीं सत्ता पक्ष ने भी सवालों के जवाब तैयार कर रखे हैं। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी सपा स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं सत्ता पक्ष विजन डॉक्यूमेंट-2047 का मसौदा पेश करेगा।
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण एवं सतत विकास के लिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। सभी सदस्य इस डॉक्यूमेंट की कार्ययोजना के संबंध में आगामी 13 अगस्त से 24 घंटे के लिए सत्र में सकारात्मक चर्चा करेंगे।
सीएम ने आगे कहा कि यह देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी। साथ ही विधानसभा देश में राज्य की एक नई छवि प्रस्तुत कर पाएगी। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि राज्य का एजेंडा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब