मानसून सत्र : इनकम टैक्स बिल पेश होगा
- संसद के मानसून सत्र का आज 16वां दिन
- SIR और वोटर धोखाधड़ी के खिलाफ विपक्ष चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज 16वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी दलों के सांसद सोमवार को संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। मार्च सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं मांगी है। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज रिवाइज इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती हैं। 31 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी की ओर से बदलाव के सुझावों के बाद 8 अगस्त को सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया था।
संसदीय समिति ने 21 जुलाई को लोकसभा में रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने सुझाव दिए थे कि बिल में चीजों को और ज्यादा स्पष्ट और सख्त करना चाहिए। अनक्लियर चीजों को हटाना चाहिए और नए कानून को मौजूदा फ्रेमवर्क के साथ जोड़ना चाहिए। सिलेक्ट कमेटी ने 4584 पन्नों की रिपोर्ट में कुल 566 सजेशन और रिकमेंडेशन दिए थे।
इससे पहले शुक्रवार को भी लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष ने बिहार में SIR के मुद्दे पर हंगामा किया। इसके चलते दोनों सदनों को 11 अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़े, आम आदमी की जेब पर असर
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा, एक ही दिन में शामिल हुए 3 ब्रह्मोस-लैस जहाज
चंबल के बीहड़ का रहस्यमयी मंदिर, आधी रात की आरती में जुटते हैं भक्त