मोदी का ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सम्मान:राजनाथ ने हार पहनाया
- हर-हर महादेव के नारे लगे; NDA संसदीय दल को संबोधित करेंगे PM
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से NDA सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया। इस दौरान सांसदों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। PM मोदी थोड़ी देर में सांसदों को संबोधित करेंगे। वे अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, देश की सुरक्षा चुनौतियों और संसदीय चर्चा में उठे कई राजनीतिक मुद्दों पर बोल सकते हैं। NDA संसदीय दल की बैठक, 21 अगस्त से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA की पहली बैठक है। इसमें भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सांसद शामिल हुए हैं। सभी NDA सांसदों का बैठक में शामिल होना अनिवार्य किया गया था। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होने वाली है। बैठक में NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा संभव है। हालांकि, निर्वाचन मंडल में NDA के स्पष्ट बहुमत के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए उसके उम्मीदवार का चयन सिर्फ औपचारिकता है।

सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
Yogi Adityanath आजमगढ़ दौरे पर, दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण