मोदी ने क्रोएशिया में कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन

-
भारतीय समुदाय से मिले; किसी इंडियन प्रधानमंत्री का पहला दौरा
जगरेब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कनाडा से क्रोएशिया पहुंचे। राजधानी जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में मंत्र पढ़े गए और भारतीय नृत्य पेश किया गया। इसके बाद PM मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। PM मोदी यहां क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है। क्रोएशिया के PM आंद्रेज ने कहा कि हमने भारत में हुए आतंकवादी हमले पर भी चर्चा की और दुख जताया। हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर PM मोदी के संदेश को अच्छी तरह से समझा है, क्योंकि यह दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया सरकार को धन्यवाद कहा। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। क्रोएशिया आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर G7 समिट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की थी।