भोपाल, सबकी खबर। 
आज 5 अगस्त है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी थी। उसका उत्सव मनाने का दिन है। एक और बात याद आ रही है कि फिर वही बताऊं। 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम लला के  मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ था। इसलिए यह  5 अगस्त बड़ी तारीख है, महान तारीख है।  लेकिन आज भी देश पर कुछ हो सकता है। ऐसा देश के मीडिया की अटकलें हैं। यह अटकलें लगाई जा रही है कि आज 5 अगस्त है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम तक  देश को चौंका सकते हैं। अटकलें हैं। कोई  पुख्ता खबर नहीं है। जिस तरह से  प्रधानमंत्री जी ने पिछले दिनों राष्ट्रपति जी से मुलाकात की और उसके कुछ देर बाद केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रपति  भवन पहुंचे उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद  अटकलों के बाजार शुरू हो गए कि क्या कुछ  नया होने वाला है। यह मुलाकात सामान्य  नहीं है। असामान्य है। तो यह चर्चा है कि  5 अगस्त को कुछ हो सकता है। अब मैं आपको बता दूं कि राहुल गांधी जो लोकसभा में  नेता प्रतिपक्ष है उन्होंने भी 5 तारीख को एक परमाणु विस्फोट की घोषणा की है। परमाणु विस्फोट उनका कहना है कि उनके पास में ऐसा  एटम बम है कि सरकार हिल जाएगी और उनका जो  इशारा है वो यह है कि देश का चुनाव आयोग  सरकार के साथ मिलके वोटों की चोरी करता  है। और इसके पूरे प्रमाण राहुल गांधी कहते हैं मेरे पास है। जिस दिन मैं यह प्रमाण  जारी करूंगा देश की सरकार हिल जाएगी।  राहुल गांधी ने भी ये ये जो तथाकथित  परमाणु बम है इसे गिराने के लिए 5 अगस्त  की तारीख तय की थी। आज दोपहर 12:30 बजे  उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी लेकिन एंड  टाइम पर रद्द कर दी गई है। रद्द क्यों की गई है वह भी समझ लें क्योंकि झारखंड के  लोकप्रिय नेता सीबू सोरेन साहब का निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार है और इसलिए राहुल गांधी जी ने फिलहाल अपने इस  प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगे टाल दिया है। एक खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है। वहां के  कुछ पत्रकारों ने एक्टिविस्ट ने सोशल  मीडिया कैंपेन चला रखी है। सोशल मीडिया पर  लिखा है कि भारत सरकार 5 तारीख को जम्मू  कश्मीर जम्मू को अलग राज्य और स्वतंत्र  राज्य बनाने की घोषणा कर सकती है और  कश्मीर को अलग केंद्र शासित राज्य बनाए रखना चाहती है। लेकिन इस इस कैंपेन के बाद  इस अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर प्रचार के  बाद जम्मू कश्मीर के जो मुख्यमंत्री हैं  उमर अब्दुल्लाह  उन्होंने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि यह केवल अफवाह है। इसमें कोई दम  नहीं है। लेकिन चर्चाएं तो बहुत तेज है के  आज प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय गृह  मंत्री कुछ नया कर सकते हैं। सबकी नजर लगी  हुई है। क्या होगा? हालांकि यह भी संभावना है कि आज देश में कॉमन सिविल कोर्ट बिल आ  सकता है। समान नागरिक संहिता बिल आ सकता है। उस पर भी चर्चा है। चर्चा यह भी है कि आज कुछ नई घोषणाएं हो सकती हैं हाउस पे।  मैंने जैसा कि बताया कि राहुल गांधी लगातार आक्रमक हो रहे हैं सरकार के ऊपर। नरेंद्र मोदी पर जिस तरह की सरकार पर मोदी  जी पर हमले कर रहे हैं उसके कारण भी सरकार  कुछ जल्दी से जल्दी नया करने की फिराक में  है। ताकि राहुल गांधी के ये जो पूरा मूवमेंट है पूरा एक उन्होंने जो हवा बना  दी है उसकी हवा कैसे निकाली जाए उस पे भी  वे लोग लगे हुए हैं। एक खबर और आ रही है  और खबर यह है कि 7 तारीख को 7 अगस्त आज से दो दिन बाद राहुल गांधी देश के प्रमुख  विपक्षी नेताओं के साथ अपने निवास पर डिनर  डिनर देने वाले हैं। डिनर पर आमंत्रित  किया है। बड़ी बात यह है कि राहुल गांधी  ने खुद फोन किए हैं। उद्धव ठाकरे को फोन किया है। उन्होंने ममता बनर्जी को अरविंद केजरीवाल को अखिलेश यादव को तेजस्वी यादव को
एमके स्टालिन को इन तमाम लोगों को राहुल गांधी ने फोन करके अपने घर डिनर पर बुलाया है। अब इसे लेके भी बड़ी चर्चा है कि क्या  वाकई राहुल गांधी का जो बयान आने वाला है  उनके हाथ में जो दस्तावेज है चुनाव आयोग  के खिलाफ वो लगातार वे हमले कर रहे हैं।  तो यह भी चर्चा है कि वह विपक्ष के नेताओं को अपने विश्वास में लेने की मुहिम चला रहे हैं। हो सकता है वह इसलिए 7 तारीख को डिनर डिप्लोमेसी करने वाले हैं। तो मैं  पुनः बोलूंगा कि आज 5 अगस्त है। 5 अगस्त बहुत खास है। 5 अगस्त पर राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था 2020 में। 2019 में धारा 370 हटी थी। और आज क्या होने वाला है? हमारी नजर है। यदि कुछ नया होता है यह संभावनाएं हैं। यह केवल संभावना है। लेकिन पूरे देश की नजर आज के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की ओर लगी हुई है। शायद शायद शायद आज कुछ दया करें। देखते हैं।