दिल्ली विधानसभा के साथ होगा मिल्कीपुर उपचुनाव
- तैयारियां पूरी करने में जुटा चुनाव आयोग
लखनऊ। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। यूपी में मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिल्ली के विधानसभा चुनाव के साथ होंगे। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग शीघ्र ही तारीख का एलान करेगा। मिल्कीपुर सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त है। प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव नवंबर में हो चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय आयोग ने यहां चुनाव नहीं कराया। अब कोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं।

दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
बिहार में बाढ़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ हिंदू महिला का अंतिम संस्कार
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के बीच बढ़ी दूरी, विधान परिषद चुनाव में अलग-अलग लड़ने के संकेत
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत