बिहार में 10 जुलाई से होगा ‘मेगा जॉब फेयर 2025’, युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनियों में नौकरी का मौका
बिहार सरकार युवाओं को रोजगार हासिल करने का बड़ा मौका देने जा रही है.श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन की तरफ से 10 से 15 जुलाई तक ‘मेगा जॉब फेयर 2025 का आयोजन होने जा रहा है.
इसका आयोजन पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान (वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के नजदीक) में किया जाएगा. यह जानकारी सोमवार को श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दी.
युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर
उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला बिहार के युवा प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. उन्हें देश की 70 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि राज्य के योग्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएं.
कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
विभागीय सचिव दीपक आनंद ने बताया कि इस मेगा जॉब मेला में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें एमआरएफ टायर, सबरोड लि., एल एंड टी, सुधीर पॉवर लिमिटेड, बारवेक्यू नेशन, केपीआर मिल्स, जुमाटो, मुथूट फाइनेंस समेत अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा/पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमबीए और अन्य डिग्रीधारकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध होंगे. यहां का रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा.

टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव