मंडला। 
मंडला में कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके का एक भक्तिमय अंदाज़ सामने आया है। चिरईडोंगरी के मानेगांव स्थित काली मंदिर में आयोजित चुनरी यात्रा के दौरान मंत्री उईके महिलाओं के बीच बैठकर ढोलक बजाई और भजन- भोले बाबा दूल्हा बन आ गए हो मां... गाया। आमतौर पर मंचों पर भाषण देती नजर आने वाली मंत्री जब महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर ढोलक बजाने लगीं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उनके साथ बैठी अन्य महिलाओं ने भी देवी गीत गाकर वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया। मंत्री उईके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसारित हो रहा है।