'हिंदू धर्म का इस्लामीकरण नहीं होने देंगे', मैहर दर्शन करने पहुंची उमा भारती का बयान
मैहर।
भाजपा नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को मैहर पहुंची थीं. जहां उन्होंने मां शारदा के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की. मां शारदा के दर्शन के बाद उमा भारती बड़ा अखाड़ा और गोलामठ मंदिर भी गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव और गणेश जी के दर्शन किए. मंदिर परिसर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने साल-श्रीफल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दे दिया जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है.
हिंदू धर्म सबसे श्रेष्ठ विचारधारा वाला धर्म है'
उमा भारती ने कहा, "मां शारदा देवी के चरणों में नमन करते हुए देश की एकता, शांति और जनता के कल्याण की प्रार्थना की है. उन्होंने कहा, मां शारदा केवल मध्य प्रदेश की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र हैं और मां शारदा का आशीर्वाद सदा ही लोगों पर बना रहे. उन्होंने आगे कहा, "गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध केवल जगन्नाथपुरी मंदिर में लागू है, लेकिन हम हिंदुओं की उदारता और बल का इस्लामीकरण नहीं होने देंगे. हिंदू धर्म दुनिया की सबसे श्रेष्ठ विचारधारा वाला धर्म है. इसकी सहजता को कई इसकी कमजोरी समझने की भूल न करे.
श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
उमा भारती के मैहर आगमन की सूचना मिलते ही मां शारदा धाम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया. मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. मां शारदा के दर्शन के बाद उमा भारती सतना के लिए रवाना हो गईं. उमा भारती के इस बयान को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं. लोग इसके अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर