महाकुंभ- अब तक 40 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई
- बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पहुंचे
- अखाड़ों ने पैकिंग शुरू की, लोग अंदर नहीं जा सकेंगे
प्रयागराज। महाकुंभ का आज 26वां दिन है। शुक्रवार को संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ है। कल यानी शनिवार और रविवार को और भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है, ताकि एक जगह भीड़ इकट्ठा न हो। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। हालांकि, भीड़ के हिसाब से पुलिस प्लान में बदलाव कर रही है। महाकुंभ में ज्यादातर अखाड़ों ने अब पैकिंग शुरू कर दी। इसलिए श्रद्धालुओं को अखाड़ों के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। प्रशासन के मुताबिक, महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 19 दिन और चलेगा। बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान भी गुरुवार देर रात प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा-महाकुंभ भारत का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह पूरे भारत को अपने में समेटे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा- वह यहां एक सनातनी बनकर पहुंची हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ