माधुरी हथिनी विवाद- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
- गुजरात के वनतारा शिफ्ट करने पर आपत्ति
- याचिकाकर्ताओं की मांग- वापस महाराष्ट्र लाया जाए
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की मशहूर हथिनी (माधुरी) की शिफ्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ 11 अगस्त को हथिनी को वनतारा भेजने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को सहमत हुई थी।हथिनी के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोग, धार्मिक संस्थाएं और राज्य सरकार अलग-अलग पक्ष रख रहे हैं। हथिनी है पिछले 34 सालों से कोल्हापुर स्थित स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में रह रही थी।इसी साल बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य पीठ ने हथिनी के शिफ्टिंग का आदेश दिया था। हालांकि याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हथिनी को जबरन ले जाया गया और वह मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव