9 विकेट गिरने के बाद भी दिल्ली को जिताया
-
आखिरी ओवर में आशुतोष ने दिखाया दम
-
इम्पैक्ट प्लेयर की फिफ्टी से हारा लखनऊ
वाइजैग । दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-18 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 1 विकेट से हरा दिया। टीम ने 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर 210 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई, वे 31 गेंद पर 66 रन बनाकर नॉटआउट रहे। आखिरी ओवर में दिल्ली को 6 रन चाहिए थे। शाहबाज अहमद बॉलिंग करने आए, उनकी पहली गेंद पर मोहित शर्मा स्टंप आउट होने से बचे। अगली गेंद पर मोहित ने सिंगल लिया और आशुतोष स्ट्राइक पर पहुंचे। आशुतोष ने तीसरी गेंद पर सामने की दिशा में छक्का लगाया और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
विशाखापट्टनम में सोमवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। टीम से निकोलस पूरन ने 75 और मिचेल मार्श ने 72 रन बनाए। दिल्ली ने 9 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन बनाए, उन्होंने आशुतोष के साथ 22 गेंद पर 55 रन की अहम पार्टनरशिप की थी।
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नंबर-7 पर उतरे आशुतोष शर्मा ने दिल्ली को संभाला। उन्होंने शुरुआती 18 गेंद पर 18 ही रन बनाए थे, यहां उन्हें विपराज निगम का साथ मिला। विपराज के साथ मिलकर उन्होंने 55 रन की अहम पार्टनरशिप की। निगम के आउट होने के बाद आशुतोष ने टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाकर 66 रन बनाए और टीम को जीत भी दिला दी।

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा