पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, होटल में खूनी खेल...
24 साल के बेटे ने की मां और चार बहनों की हत्या
लखनऊ। नए वर्ष पर पांच लोगों की हत्याओं से राजधानी दहल उठी। एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया के निवासी अरशद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में अरशद ने पांचों की हत्या कर दी।

राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले