राज्यसभा की कार्यवाही जारी

नई दिल्ली। संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। बीते दिन लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई, जबकि राज्यसभा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद स्थगित कर दी गई। आज भ विपक्ष दोनों ही सदनों में मतदाता सूची पुनरीक्षण और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों व टैरिफ का मुद्दा उठा सकता है।  
डोमिसाइल नीति के लिए सीएम नीतीश का आभार
बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जिन्होंने यह फैसला लिया है। पहले भी हमने कई मंच से कहा है कि डोमिसाइल लागू होना चाहिए। चिराग पासवान ने भी डोमिसाइल के पक्ष में अपनी बातों को रखा है। जब से सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति होनी शुरु हुई थी, तब से युवा वर्ग की एक बहुत बड़ी मांग थी कि जो सरकारी नौकरियों में नियुक्ति हो रही है, उसमें डोमिसाइल लागू हो ताकि बिहार राज्य के जो हमारे युवा वर्ग के लोग हैं, उनको भी सामान्य अधिकार मिलें और आगे बढ़ने का अवसर मिले...इसका सभी युवा स्वागत करते हैं।'
बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जिन्होंने यह फैसला लिया है। पहले भी हमने कई मंच से कहा है कि डोमिसाइल लागू होना चाहिए। चिराग पासवान ने भी डोमिसाइल के पक्ष में अपनी बातों को रखा है। 
एनडीए संसदीय दल की बैठक पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा, 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के आगे नतमस्तक हैं। सभी को उन पर गर्व है और कोई भी उन पर सवाल नहीं उठाता। लेकिन जो लोग अपनी छाती ठोककर अपनी तारीफ कर रहे हैं, उनसे जरूर पूछा जाएगा कि उन्होंने सेना को युद्धविराम का आदेश क्यों दिया? मुझे लगता है कि अगर युद्धविराम का आदेश न दिया गया होता, तो आज PoK भारत के पास होता।'