ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले-
- पीएम चाहते हैं सुशासन के लिए डिजीटाइजेशन बढ़े
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही ई-ऑफिस की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही ई-ऑफिस की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार निरंतर अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑन लाइन करना चाहती है। डिजीटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डिजीटाइजेशन के अभियान को आज के युग में पारदर्शिता की दृष्टि से और कार्यों की तत्परता की दृष्टि से आवश्यक मानते हैं। यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक जन हितैषी कार्यक्रमों, गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग के कल्याण को फोकस करते हुए मध्य प्रदेश सरकार डिजीटाइजेशन के माध्यम से आगे बढ़ना चाहती है। इस सिलसिले में आज से इस प्रणाली के माध्यम से कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इस व्यवस्था से राहत प्राप्त होगी।
विभिन्न विभाग एक जनवरी 2025 से समस्त नस्तियों को ई- ऑफिस के माध्यम से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे विभागों के कार्य प्रचलित नस्तियों के स्थान पर ही ई-ऑफिस के माध्यम से होंगे। इसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। इस प्रणाली का शीघ्र ही समस्त विभागों द्वारा क्रियान्वयन हो, इस उद्देश्य से विभाग प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री ने ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और अमले को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी