लालू बोले-अमित शाह पागल हो गए हैं, इस्तीफा देना चाहिए
- केजरीवाल की नीतीश को लेटर
- शाह के बयान पर भाजपा से समर्थन वापस लेने को कहा
पटना। अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा - अमित शाह पागल हो गए हैं। उन्हें बाबा साहेब से घृणा है। उनके बयान को हमने देखा, सुना है। उनके पागलपन का हम खंडन करते हैं। बाबा साहेब महान हैं, भगवान हैं। साथ ही कहा कि शाह को राजनीति त्याग कर इस्तीफा दे देना चाहिए और भाग जाना चाहिए। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने लेटर में लिखा कि मुख्यमंत्री को अमित शाह के बयान की निंदा करनी चाहिए। साथ ही इस बयान पर उन्हें बीजेपी से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने शाह के बयान पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भाजपाई कान खोल कर सुन लें, बाबा साहेब अंबेडकर हमारे फैशन भी हैं, पैशन भी हैं, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन भी हैं। आरएसएस-बीजेपी वालों ने सबसे पहले महात्मा गांधी जी को गाली दी, फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी, फिर नेहरू को दी और अब अंबेडकर को गाली दे रहे है। दरअसल, गृह मंत्री शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था , अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। कांग्रेस ने इसे अंबेडकर का अपमान बताते हुए शाह के इस्तीफे की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी