कृष्ण जन्माष्टमी आज, 38वीं बार मथुरा पहुंचे सीएम योगी
- गर्भगृह में किए दर्शन
मथुरा। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण जन्मस्थान पहुंच चुके हैं। इस दौरान जन्मस्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए। सीएम योगी द्वारा यहां विधि विधान से ठाकुर जी का पूजना किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38वीं बार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के मुख्य एजेंडों में मथुरा का विकास भी शामिल है। मुख्यमंत्री रहते हुए सर्वाधिक बार मथुरा की यात्रा करने का उनका यह रिकॉर्ड, सनातन आस्था के प्रति उनकी सरकार के गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। काशी और अयोध्या की तरह ही, अब मथुरा भी योगी सरकार के विकास के केंद्र में आ गया है।
बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का समय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल में 1 बार जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस दौरान न केवल आरती बल्कि कान्हा जी का महाभिषेक भी की जाता है, जो बेहद शुभ होता है। इस बार 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रात 12 बजे मंगला आरती होगी।

अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले