कोसी नदी उफनी, सहरसा जिले के दर्जनों गांव जलमग्न
सहरसा । उत्तर बिहार में पिछले हफ्ते से हो रही लगातार बारिश और नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश व कोसी बराज से छोड़े गए लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी की वजह से कोसी नदी एक बार फिर से पूरे उफान पर है। इसके कारण सहरसा जिले के दर्जनों गांव पूरी तरीके से जलमग्न हो चुके हैं।
कोसी नदी में बाढ़ के कारण लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एक मीडिया की टीम सहरसा जिले के नवहटा प्रखंड के असई गांव पर पहुंची। यहां इलाके में हो रही लगातार बारिश और फिर कोसी बराज से छोड़े गए पानी के कारण इस गांव के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों में जलस्तर काफी बढ़ गया है जिससे गांव के गांव और घर के घर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। टीम को इस गांव तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा क्योंकि सड़क मार्ग पर 4 से 5 फुट पानी भरा है और आवागमन पूरी तरीके से बंद हो चुका है। इस गांव के लोग अपने घरों में बंद होकर रह गए हैं। लोगों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अचानक जल वृद्धि के कारण कोसी का पानी इनके घर में घुस गया है और इनके पास खाने-पीने की दिक्कत हो गई है। बाढ़ के वक्त प्रशासन की उदासीनता के कारण भी लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। असई गांव के स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए सरकारी नाव की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके कारण उन लोगों को निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा