बंगाल में दीदी के 'गढ़' में सेंध! वोट शेयर में बीजेपी ने मारी लंबी छलांग, क्या ममता की सत्ता की नींव हिल गई?
कोलकाता।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद वोटों की गिनती का काम जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक की मतगणना में बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगातार बढ़त बना रखी है। हालांकि अभी मतगणना में कई चरणों की गिनती का काम बाकी है, लेकिन अगर वोट शेयर को ही संकेत समझें तो राज्य में बहुत बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिसमें फाल्टा सीट को छोड़कर बाकी 293 सीटों के लिए ही वोटों की गिनती का काम चल रहा है। इसमें चुनाव आयोग के आंकड़ों के हिसाब से अभी तक की वोटों की गिनती में बीजेपी ने टीएमसी पर बड़ी बढ़त बनाई है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी-टीएमसी का वोट शेयर
वहीं वोट शेयर की बात करें तो 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को काफी ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है। बीजेपी को फिलहाल 45% के करीब वोट मिलते नजर आ रहे हैं।
वहीं टीएमसी को 42% के करीब वोट मिल रहे हैं।
मतलब, बीजेपी और टीएमसी के बीच वोट प्रतिशत का बड़ा फासला है।
पश्चिम बंगाल में 2021 में बीजेपी-टीएमसी को मिले वोट
अगर 2021 के विधानसभा चुनावों का वोट शेयर देखें तो टीएमसी को इस बार बहुत ज्यादा नुकसान होता नजर आ रहा है।
2021 में टीएमसी 290 सीटों पर लड़ी थी और उसे 48.59% वोट मिले थे।
वहीं बीजेपी ने 293 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और वह सिर्फ 38.1% वोट ले पाई थी।
बीजेपी को मिल रहा है फायदा, टीएमसी को नुकसान
इससे लग रहा है कि बीजेपी का वोट शेयर जिस अनुपात में बढ़ा है, तृणमूल कांग्रेस के वोट शेयर में उससे कहीं ज्यादा गिरावट आ रही है।
हालांकि, अभी यह मात्र मतगणना के रुझान हैं और अंतिम नतीजे आने तक इन आंकड़ों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को 152 सीटों और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। बाद में फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव गड़बड़ियों की वजह से चुनाव आयोग ने रद्द कर दिए। वहां 21 मई,2026 को फिर से मतदान होगा और वोटों की गिनती 23 मई को होगी।
(यह खबर अपडेट हो रही है)

विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं