कोल्हापुर। 
महाराष्ट्र में माधुरी हाथी को लेकर विवाद गहरा गया है. कोर्ट के आदेश के बाद माधुरी को कोल्हापुर के नंदिनी मठ से जामनगर के वंतारा भेज दिया गया था. इस फैसले के विरोध में कोल्हापुर में व्यापक प्रदर्शन हुए. जनभावना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नंदनी मठ की परंपराओं और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर कानूनी प्रक्रिया के जरिए माधुरी हथिनी को वापस लाने की कोशिश की जाएगी। पिछले 34 साल से माधुरी मठ में है और जनता चाहती है कि वह वापस आए।
​हथनी माधुरी के लिए थम गया था कोल्हापुर
माधुरी' एक 36 वर्षीय हथिनी है, जो 1992 से कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील के नंदनी गाँव में स्थित स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी संस्थान मठ में रह रही थी। पेटा (पशु अधिकार संगठन) ने आरोप लगाया कि हथिनी का इस्तेमाल वन विभाग की अनुमति के बिना जुलूस निकालने के लिए किया जा रहा था। इसके बाद मामला अदालत में गया। दिसंबर 2024 में, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाथी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए गुजरात के वनतारा पशु अभयारण्य में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इससे कोल्हापुर वासियों की भावनाएं आहत हुई और हथिनी को वापस मठ लाने के लिए कई जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं।