खो-खो विश्वकप : भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
- बेटियों ने ईरान को हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह
नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ महिला टीम ने पहले 33 सेकंड में ही विरोधी टीम के पहले बैच को बाहर कर दिया। अश्वनी की अगुवाई में किए गए आक्रमण में मीनू कई बार विरोधियों को छू कर अंक जुटाए। भारतीय पुरुष और महिला टीम ने खो-खो विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष टीम ने पेरू पर 70-38 से और महिला टीम ने ईरान को 100-16 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। महिला टीम ने इससे पहले दक्षिण कोरिया को 175-18 के विशाल अंतर से हराया था। ईरान के खिलाफ महिला टीम ने पहले 33 सेकंड में ही विरोधी टीम के पहले बैच को बाहर कर दिया। अश्वनी की अगुवाई में किए गए आक्रमण में मीनू कई बार विरोधियों को छू कर अंक जुटाए। भारत ने पहले टर्न को 50 अंक के अंतर से जीता। प्रियंका इंगले को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरुष टीम के लिए आदित्य पोटे, शिवारेड्डी और सचिन भार्गो ने शानदार प्रदर्शन किया।

शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित